अगर आप Vi (Vodafone Idea) का प्रीपेड सिम इस्तेमाल करते हैं तो मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अब आपको किसी रिटेलर की दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन से ही कुछ मिनटों में रिचार्ज कर सकते हैं। इसके लिए Vi की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों Option उपलब्ध हैं। इसके अलावा Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे पेमेंट ऐप्स से भी Vi नंबर पर रिचार्ज किया जा सकता है।
हालांकि, पहली बार ऑनलाइन रिचार्ज करने वाले लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि सही रिचार्ज प्लान कैसे चुनें, पेमेंट किस तरह करें और रिचार्ज सफल हुआ या नहीं इसकी जानकारी कहां मिलेगी। अगर आप भी Vi नंबर में रिचार्ज करने का तरीका जानना चाहते हैं तो इस लेख में आपको पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाई गई है।
Vi नंबर में ऑनलाइन रिचार्ज कैसे करें?
Vi नंबर में रिचार्ज करने का सबसे सीधा तरीका कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपने फोन में कोई ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती। आप Mobile ब्राउजर या Computer से ही रिचार्ज की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले Vi की आधिकारिक रिचार्ज वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने का विकल्प मिलेगा। अपना 10 अंकों का Vi नंबर डालने के बाद आगे बढ़ें। वेबसाइट आपके नंबर के लिए Availble रिचार्ज प्लान दिखाएगी।
अब जो प्लान दिख रहे हैं उन्मे से अपनी जरूरत के अनुसार कोई एक विकल्प चुनें। प्लान चुनते समय उसकी वैलिडिटी, रोजाना मिलने वाला डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधाएं ध्यान से जरूर देख लें। इसके बाद Recharge पर क्लिक करके पेमेंट पेज पर पहुंचें।
Vi की वेबसाइट पर UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे भुगतान विकल्प उपलब्ध हैं। अपनी सुविधा के अनुसार पेमेंट का तरीका चुनें और ट्रांजैक्शन पूरा करें। भुगतान सफल होने के बाद आपका चुना हुआ पैक आमतौर पर कुछ ही मिनटों में एक्टिवेट हो जाता है।
Vi App से रिचार्ज करने का तरीका
अगर आप Vi ग्राहक हैं और अपने मोबाइल कनेक्शन से जुड़ी जानकारी एक ही जगह देखना चाहते हैं तो आप Vi App का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से रिचार्ज करने के अलावा आप अपना डेटा बैलेंस, मौजूदा प्लान की वैलिडिटी और पिछले रिचार्ज की जानकारी भी देख सकते हैं।
सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से आधिकारिक Vi App डाउनलोड करें। ऐप खोलने के बाद अपने Vi मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। जरूरत पड़ने पर OTP के जरिए नंबर की पुष्टि करनी होगी।
लॉगिन करने के बाद होम स्क्रीन पर Recharge Now का विकल्प दिखाई देगा। इस पर टैप करने से उपलब्ध प्रीपेड प्लान की List खुल जाएगी। यहां आप डेटा, वैलिडिटी और दूसरे बेनिफिट्स के आधार पर अलग-अलग पैक देख सकते हैं।
अपनी जरूरत का प्लान चुनने के बाद पेमेंट पूरा करें। ट्रांजैक्शन सफल होने पर रिचार्ज की जानकारी ऐप में देख सकते हैं। अगर आप अक्सर अपने नंबर का रिचार्ज करते हैं, तो यह तरीका काफी सुविधाजनक रहता है।
Google Pay से Vi में रिचार्ज कैसे करें?
हर बार मोबाइल रिचार्ज के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर की वेबसाइट खोलना जरूरी नहीं है। अगर आप Google Pay इस्तेमाल करते हैं तो उसी ऐप से Vi नंबर पर रिचार्ज कर सकते हैं।
Google Pay खोलकर Mobile Recharge विकल्प पर जाएं। इसके बाद अपना Vi मोबाइल नंबर दर्ज करें। स्क्रीन पर ऑपरेटर की जानकारी दिखाई देगी। यहां सुनिश्चित करें कि ऑपरेटर Vodafone Idea यानी Vi ही हो।
इसके बाद उपलब्ध रिचार्ज प्लान की सूची में से अपनी पसंद का प्लान चुनें। पेमेंट पेज पर पहुंचने के बाद अपना बैंक अकाउंट या UPI विकल्प चुनें और UPI PIN डालकर Payment पूरा करें।
पेमेंट के बाद ट्रांजैक्शन का स्टेटस जरूर देखें। केवल Google Pay पर Payment Successful दिखने से ही यह मान लेना सही नहीं है कि मोबाइल पैक एक्टिवेट हो गया है। जरूरत पड़ने पर Vi App में रिचार्ज हिस्ट्री भी चेक करें।
PhonePe से Vi मोबाइल नंबर रिचार्ज करें
गूगल पे की तरह PhonePe के जरिए मोबाइल रिचार्ज करना भी काफी आसान है। अगर आपके फोन में PhonePe पहले से मौजूद है तो आप इसी ऐप से अपने या परिवार के किसी दूसरे Vi नंबर पर रिचार्ज कर सकते हैं।
इसके लिए PhonePe खोलें और Mobile Recharge सेक्शन में जाएं। अब जिस Vi नंबर पर रिचार्ज करना है, उसे दर्ज करें। नंबर और ऑपरेटर की जानकारी जांचने के बाद उपलब्ध प्लान देखें।
यहां अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनें और UPI या दूसरे उपलब्ध पेमेंट विकल्पों के जरिए भुगतान कर दें। पेमेंट पूरा होने के बाद ऐप में ट्रांजैक्शन की जानकारी दिखाई देगी।
एक बात का ध्यान रखें कि किसी दूसरे व्यक्ति के नंबर पर रिचार्ज करते समय मोबाइल नंबर दोबारा जांचना जरूरी है। गलत नंबर पर सफलतापूर्वक हुआ रिचार्ज वापस पाना हमेशा आसान नहीं होता।
Vi में अपने लिए सही रिचार्ज प्लान कैसे चुनें?
- कम इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले :- अगर आप WhatsApp, सामान्य ब्राउजिंग और कॉलिंग के लिए मोबाइल इस्तेमाल करते हैं, तो सामान्य वैलिडिटी वाला किफायती प्लान चुनें।
- ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले :- अगर आप YouTube देखते हैं, ऑनलाइन क्लास करते हैं या रोजाना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो अधिक दैनिक डेटा वाला प्लान आपके लिए बेहतर हो सकता है।
- लंबी वैलिडिटी चाहने वाले :- अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज नहीं करना चाहते, तो 84 दिन या उससे अधिक वैलिडिटी वाले प्लान की तुलना करें।
- OTT इस्तेमाल करने वाले :- अगर आप फिल्में और वेब सीरीज देखते हैं, तो ऐसे Vi प्लान चुनें जिनमें OTT सब्सक्रिप्शन की सुविधा मिलती है।
- अतिरिक्त डेटा की जरूरत वाले :- अगर आपके मौजूदा प्लान का डेटा जल्दी खत्म हो जाता है, तो अलग से डेटा ऐड-ऑन पैक ले सकते हैं।
Vi रिचार्ज करने के बाद प्लान एक्टिवेट नहीं हुआ तो क्या करें?
ऑनलाइन रिचार्ज के दौरान कभी-कभी ऐसी स्थिति आ जाती है जब बैंक अकाउंट या UPI से पैसे कट जाते हैं, लेकिन मोबाइल नंबर पर रिचार्ज एक्टिवेट नहीं होता। ऐसे में तुरंत दोबारा भुगतान करने के बजाय पहले ट्रांजैक्शन का स्टेटस जांचें।
इसके लिए Vi App खोलें और Recharge and More सेक्शन में जाकर History विकल्प पर जाएं। यहां आपको अपने पिछले रिचार्ज की जानकारी और उसका स्टेटस मिल सकता है।
अगर रिचार्ज असफल हुआ है और आपके अकाउंट से पैसे कट गए हैं, तो Vi की आधिकारिक जानकारी के अनुसार रकम संबंधित अकाउंट में 7 कार्यदिवस के भीतर वापस कर दी जाती है। अगर इस अवधि के बाद भी रिफंड नहीं मिलता है, तो अपने बैंक या पेमेंट ऐप में शिकायत दर्ज करें। जरूरत पड़ने पर Vi Customer Care से भी संपर्क करें।
इस तरह की परेशानी से बचने के लिए रिचार्ज करते समय इंटरनेट कनेक्शन स्थिर रखें और पेमेंट पूरा होने तक ब्राउजर या ऐप बंद न करें।
क्या Vi में पहले से रिचार्ज होने पर नया रिचार्ज कर सकते हैं?
हां, अगर आपके नंबर पर पहले से कोई वैलिडिटी वाला प्रीपेड पैक एक्टिव है, तब भी आप नया पैक खरीद सकते हैं। हालांकि, नए पैक के एक्टिवेशन का समय उसके प्रकार और लागू नियमों पर निर्भर करता है।
Vi की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मौजूदा प्रीपेड पैक की वैलिडिटी समाप्त होने से पहले खरीदा गया नया वैलिडिटी पैक सामान्यतः मौजूदा पैक की वैलिडिटी पूरी होने के बाद एक्टिवेट होता है।
इसलिए अगर आपका मौजूदा प्लान अभी कई दिनों तक वैलिड है, तो नया रिचार्ज करने से पहले चुने गए पैक की शर्तें जरूर पढ़ें।
निष्कर्ष
Vi नंबर में रिचार्ज करने के लिए अब आपको किसी दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है। आप Vi की आधिकारिक वेबसाइट, Vi App या अपने पसंदीदा UPI ऐप से घर बैठे रिचार्ज कर सकते हैं। रिचार्ज करते समय सिर्फ एक बात का ध्यान रखें कि चुना गया प्लान आपकी जरूरत के मुताबिक हो और पेमेंट करने से पहले मोबाइल नंबर की जांच जरूर कर लें। इससे गलत रिचार्ज और पेमेंट से जुड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है।